फतेहपुर

खागा कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में खागा कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष खागा के एक खास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने सोमवार देर रात ऐलई रोड स्थित हरदों गांव के बाहर बांस की कोठी के बीच दबिश दी। मौके पर मौजूद दो तस्करों अहमुल अली व शकील निवासीगण पचीसा कोतवाली खागा को धर दबोचा।

फैक्ट्री से 315 बोर के आठ, 12 बोर का एक देशी तमंचा, 315 बोर के तीन अ‌र्द्धनिर्मित तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा के अलावा असलहा बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व असलहा बिक्री के 1250 रुपये नगद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अवैध असलहे बनाकर आसपास के इलाकों में अपराधियों को बेचना स्वीकार किया। हत्थे चढ़े अपराधियों पर थाना स्थानीय में गुंडा एक्ट, मारपीट, चोरी, जान लेवा हमला, जान से मारने की धमकी, आ‌र्म्स एक्ट सहित विभिन्न संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शाही, एसआई राजीव कुमार सिंह, नीरज कुशवाहा, हेमेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण स्वरूप, प्रशिक्षु अखिलेश यादव, कांस्टेबल रोहित यादव, अरविंद सिंह, रामकुमार, ऋषिरंजन मिश्र, प्रदीप कुमार, नीरज यादव, गिरेन्द्र आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button