कला-साहित्य
खुमारी रँग की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
खुमारी रँग की ,
अभी तक उतरी न हमारी,
कल खेले हम जीजा साली,
रंग लगाके बारी बारी।
पतिदेव थे गुस्से में,
उनकी कब आयेगी पारी?
हम तो मस्त थे अपनी धुन में,
पीकर ठंढई,लगायी गुलाबरी।
मस्ताना शमा था कल,
ढोल,मंजीरे,नाची सखियां सारी।
सफेद कुर्ते में खाकर पान,
सईंया पर मैं हुई वारी न्यारी।
नहीं जा रही अब तो खुमारी,
रंग लगाऊंगी मैं भर पिचकारी।
आज भी खेलूँगी जमकर,
फिर करनी अगली तैयारी।
रीमा सिन्हा(लखनऊ)




