गोंडा

खुले आसमान तले बच्चों सहित रहने को मजबूर ,महिला ने आवास देने की किया मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज /गोंडा । तहसील क्षेत्र के ब्लाक परसपुर अन्तर्गत ग्राम परेटा (बधाई पुरवा) निवासिनी आवास से वंचित पीड़ित महिलानेउपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर आवास दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक परसपुर के ग्राम परेटा निवासिनी महिला तारावती पत्नी शिवप्रसाद ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर कहा गया है कि प्रार्थिनी का मकान बरसात में गिर गया था जिस पर हल्का लेखपाल जांच के लिए गए थे लेकिन प्रार्थिनी का मकान दूसरे व्यक्ति के नाम जांच में दिखा दिया है।जबकि प्रार्थिनी के पति व बच्चा दोनों विकलांग है और रहने के लिए और कोई मकान नहीं है।प्रार्थिनी खुले आसमान में धोती तानकर अपने बच्चों के साथ रह रही है। वहीं प्रार्थिनी बहुत परेशान हैं। जिससे आवास से वंचित पीड़ित महिला ने प्रार्थिनी के प्रार्थनापत्र पर जांच करवाते हुए उचित कार्यवाही करके आवास दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button