कला-साहित्य

खुशबू की लहरे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुबह सुबह जब

चिड़िया उठकर,

गीत खुशी के गाती है।

जब यादों की

खुशबू की लहरें,

मन मस्तिष्क पे छाती हैं।

जब ठंडी ठंडी

हवा के झोंके,

तन को मेरे छू जाती हैं।

जब छम छम बूंदें

गिर गिर कर,

मेरे नैनों के

उर भर जाती हैं।

जब यादों की बिजली

चम चम कर,

मेरे उर को चमकाती है।

ऐ सखे! बताऊं कैसे

कि तेरी याद

बहुत तड़पाती है।

अंजना मिश्रा

सिकरहटा,भाटपाररानी,देवरिया

उ0प्र0-7571860552

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button