गंगा में हर हाल में शव प्रवाहित नहीं करने दें-बीडीओ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हथगाम/फतेहपुर। खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली जिसमें स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।सभी लोगों ने गंगा के किनारे गंगा में प्रवाहित शवों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि शव कोई बाहर नहीं दिखाई देना चाहिए।इसकी सारी व्यवस्था की जाए और मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए पूरी व्यवस्था की जाए। फास्ट शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र धर्मेंद्र पटेल सही स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी भी मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने कहा कि अगर खांसी बुखार जैसे कोई लक्षण पाए जाते हैं तो खंड विकास अधिकारी अथवा एमवाईसी को फोन करें अथवा आशा बहुओं को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दें।सरकार की मंशा के अनुरूप सारे कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए और गांव देहात अथवा कस्बों में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत सूचना दी जानी चाहिए ताकि उनके जीवन की रक्षा की जा सके।इसमें अगर ग्राम विकास अधिकारी कोई लापरवाही करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लोगों की जान बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए हर गांव में टीमें जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इस टीके से किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं हो रही बल्कि जीवन की रक्षा हो रही है इसलिए किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाया जाए।उन्होंने अनुरोध किया की कि टीका के इंजेक्शन सही काम कर रहे हैं इसलिए जीवन की रक्षा के लिए इसका उपयोग किया जाना चाहिए।आशा बहुएं और आंगनबाड़ी के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।खंड विकास अधिकारी ने कहा कि गंगा के किनारे इस बात का ध्यान रखा जाए कि नदी में कोई शव न बहाया जाए।अगर किसी की मृत्यु गई है तो सूचना दी जाए।उनका संस्कार या उन्हें दफनाया जाएगा।




