जालौन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने सड़क पर उतरे अधिकारी, रेलवे स्टेशन और पब्लिक प्लेस के लिए दिए निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जालौन में गणतंत्र दिवस के पूर्व जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने रेलवे स्टेशन और शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सड़क पर उतरे अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम एसपी ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां से तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली जानी है। उन रूट का निरीक्षण कर अधीनस्थों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
बता दे कि शुक्रवार को देश में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाना है, जिसको लेकर जालौन की पुलिस मुस्तैद है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। इस सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए गुरुवार दोपहर को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान उन रूटों का भी निरीक्षण किया।
जिन रूटों से गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा और जुलूस निकाला जाना है। बाद में जिलाधिकारी और एसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आरपीएफ-जीआरपी को निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी जाए, क्योंकि यहां से कुछ गाड़ियां अयोध्या के लिए भी जाती हैं। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो सके। इतना ही नहीं डीएम और एसपी ने स्टेशन पर और शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश अधीनस्थों को दिए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पैदल मार्च और सुरक्षा व्यवस्था परखी है साथ ही सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। एसपी ईरज राजा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर या फ्लैग मार्च निकाला गया है, साथ ही जिन पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक न हो सके, साथ ही अयोध्या जाने वाली गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये क्योंकि अयोध्या जाने के लिए ट्रेन यहीं से गुजरती हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button