गोंडा

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के राशन में हो रही हेराफेरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। जिले के विकास खंड मनकापुर क्षेत्र के गांव विद्यानगर की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य जिम्मेदार लोगों के द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिलने वाला राशन कालाबाजारी कर दिया जाता है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा राशन का वितरण नही किया जाता है।

गांव की कुछ महिलाओं ने अखबार मे अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि सरकार की तरफ से हर महीने गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों का राशन हर माह आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य जिम्मेदार लोगों के द्वारा वितरित किये जाने का आदेश है, लेकिन ग्राम विद्यानगर में यह सिर्फ कागजों में हो रहा है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जीरो से 6 साल तक के बच्चे व गर्भवती महिलाएं हर महीने सरकारी लाभ से वंचित रह जाती हैं। आरोप है कि कई गर्भवती महिलाओं व बच्चों को राशन मिलता ही नहीं है। गर्भवती महिलाओं का आरोप है कि राशन को ब्लैक कर दिया जाता है।

अगर कभी कभार राशन वितरण भी किया जाता है तो उसमें भी हेरा फेरी की जाती है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा के द्वारा सिर्फ उन्ही महिलाओं को राशन वितरण किया जाता है,जो सिर्फ उन्हीं के संपर्क में हैं और बाकी बच्चों व महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से एक महिला ने पूछा कि राशन क्यों नहीं वितरण किया जा रहा है तो उन्होंने बताया कि इस महीने का राशन गर्भवती महिलाओं के लिए नही आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button