फैशन-सौंदर्य

गर्मियों में ट्राई करें ये Lip Shades, दिखेंगी खूबसूरती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सही लिपस्टिक के बिना आपका ब्राइडल मेकअप अधूरा है। ब्राइडल मेकअप में सही लिपस्टिक शेड क्योंकि यही आपको गॉर्जियस दिखाता है। सर्दियों में तो ज्यादातर लड़कियां डार्क कलर्स जैसे मेहरूम, बरगंडी आदि लगा लेती हैं जो अच्छे भी लगते हैं लेकिन गर्मियों में परफेक्ट लिपस्टिक चुनना मुश्किल हो जाता है।

परेशान ना हो क्योंकि हम आपको ऐसे लिपस्टिक कलर्स दिखाएंगे, जो हर दुल्हन फबेंगे। आप अपने ब्राइडल लुक के लिए इनमें से कोई भी रंग चुन सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं गर्मियों के लिए परेफेक्ट लिप शेड्स।

आजकल की मॉर्डन ब्राइड्स पिंक कलर का लहंगा बहुत पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप उसके साथ हॉट पिंक लिप शेड लगा सकती हैं।

लाल कलर की लिपस्टिक गर्मी और सर्दी दोनों में अच्छी लगती है। ऐसे में आप लहंगे के साथ मैच करके टोमेटो रैड लिपस्टिक चुन सकती हैं।

ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो आप समर वेडिंग के लिए न्यूड लिप शेड्स चुन सकती है।

डीप प्लम (deep plums) लिपस्टिक भी आपके लिए बेस्ट रहेगी।

गुलाबी लहंगे के साथ आप फुशिया पिंक (Fuchsia Pink) भी ट्राई कर सकती हैं।

गर्मियों के लिए Coral Peach लिपशेड भी बेस्ट ऑप्शन है।

अगर आप नेचुरल लुक चाहती हैं तो Bronze लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

ग्रीन कलर का लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ न्यूड शेड्स अच्छे लगेंगे।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button