कला-साहित्य

ग़ज़ल : ज़िंदगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ज़िंदगी जीना है धोखा दोस्तो
बाद में मरना है किस्सा दोस्तो

कर्म की गठरी संभालों बस बशर
ये ही इक यारा है सच्चा दोस्तो

जान चाहे हाथ में रख दो मियाँ
पर नहीं होता किसी का दोस्तो

ये ज़माना है कोई दिलबर नहीं
नाज नखरे जो उठाता दोस्तो

रूह तन में जी रही है इस तरह
छटपटाता हो परिंदा दोस्तो

नर्क सी हो जाएगी ये ज़िंदगी
दिल किसी का गर दुखाया दोस्तो

आज गर मेहनत करोगे तुम बशर
नाम होगा कल तुम्हारा दोस्तो

प्रज्ञा देवले✍️

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button