कला-साहित्य

ग़ज़ल : ये मुहब्बत का किस्सा है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ये मुहब्बत का किस्सा है

दिल शोर बहुत करता है

देख जिसे भी धड़कता है

बस उसी का हो जाता है

प्यार के आगे दानव भी

नतमस्तक हो जाता है

गर दिल से पुकारों रब को

जन्नत से भी उतरता है

ये वही मुहब्बत यारो

जिसका दर्द भी मीठा है

महँगी हो चाहे ये कितनी

इसका दर्जा सस्ता है

आँख में नफ़रत दिखती है

दिल में इसका मेला है

चल रहा जो कुछ भी यहाँ पे

सब उल्फ़त का खेला है

पर दुनिया में बिकते हुए

दौलत से भी देखा है

प्रज्ञा देवले ✍️

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button