गाज़ीपुर, दिलदार नगर में अदब का प्रहरी नहीं रहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
– हम लोगों के बड़े भाई डाक्टर सुधाकर पाण्डेय 29 अप्रैल को स्वर्ग लोक वासी हो गए।
वह इलाज के लिए दिलदार नगर से काशी गए थे और आज सन्सार को अलविदा बोलकर चले गए।
ईश्वर डाक्टर साहब को अपने लोक में खास स्थान दे। उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे, यही प्रार्थना है।
साथियों, डाक्टर साहब के जाने से,
” सज्जन सुन्दर सरस दयालू उत्तम शहरी नहीं रहा।
गाज़ीपुर दिलदार नगर में अदब का प्रहरी नहीं रहा।
हम जिसकी छाया हासिल कर दुनियां में इतराते थे,
वही बाग का गौरव मीठा आम दशहरी नहीं रहा। ”
– धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव
सम्पादक
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर सन्सद में दो टूक
लोकबन्धु राजनारायण विचार पथ एक
अभी उम्मीद ज़िन्दा है
चित्र परिचय – संजय राय मन्टू, धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पाण्डेय, डाक्टर शकील मोईन,
डाक्टर सुधाकर पाण्डेय,
जनार्दन ज्वाला, सचिद्दानन्द सिंह और बजरंगी राय




