टेलीविजन

गुरमीत चौधरी से हुई ये बड़ी गलती, चप्पल पहनकर छठ पूजा में पहुंचने पर लोगों ने किया ट्रोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

टीवी के चर्चित जोड़ो में से एक है गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी। जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटरो रहे हैं। देशभर में 10 नवंबर को छठ का पर्व मनाया गया है। ऐसे में गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने छठ पूजा के महापर्व का जश्न मनाया था। इस बीच कपल पूरी तैयारी के साथ छठ पूजा करते नजर आए। छठ पूजा कर लेने के बाद इस कपल ने जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।  इन तस्वीरों में गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान गुरमीत जहां पेस्टल ब्लू कलर का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आये तो वहीं उनकी एक्ट्रेस पत्नी येलो कलर के सुंदर आउटफिट में नजर आ रही हैं। दरअसल छठ पूजा के बीच ली गई इन फोटोज में गुरमीत चौधरी चप्पल पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन शायद ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया की जनता को ये बात बिलकुल भी रास नहीं आई। यूजर्स ने तुरंत गुरमीत की ये गलती पकड़ ली। जिसके बाद चप्पल पहनने की वजह से लोगों ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि गुरमीत चौधरी को पूजा में चप्पल नहीं पहनने की जरूरत थी। दरअसल इस कपल की सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ट्रोल्स के अलावा कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें दोनों का लुक और धार्मिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। पिछले दिनों देबिना बनर्जी अपनी शॉर्ट फिल्म की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थी। उन्होंने गुरमीत के साथ 11 सालों बाद स्क्रीन शेयर की थी। शॉर्ट फिल्म में गुरमीत और देबिना फेमस कपल बने थे, जिनकी जिंदगी एक हादसे बदल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button