फतेहपुर

गुरसंडी इंटर कालेज के छात्र अंकेश, चयनित हुए श्रेष्ठा में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

खागा/फतेहपुर। पंडित सूर्यपाल रमाशंकर राम मूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कालेज, गुरसंडी के छात्र अंकेश का चयन सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में हुआ। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थी के पढ़ाई का , छात्रावास का खर्च सरकार वाहन किया जाएगा स छात्र जिले के टॉप विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर , सी पी यस , सरस्वती विद्या मंदिर वीआईपी रोड , में से किसी एक में प्रवेश ले सकता है स वार्षिक खर्च सरकार द्वारा सीधे विद्यालय को दिया जाएगा विद्यायक कृष्णा पासवान , नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख नेहा आदित्य त्रिवेदी , जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार को बधाई शुभकामनाए दी वरिष्ठ शिक्षक रामनरेश तिवारी ने अंकेश को माला पहना मिठाई खिला कर उत्साह वर्धन किया इस अवसर विद्यालय के शिक्षक प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button