गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर व दूसरे नगरों और प्रदेशों से आए सैकड़ों भक्तो ने गुरुदेव श्री अतुल जोशी जी महाराज का तिलक कर और माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज प्रातः काल से भक्तो का भाव और श्रद्धा का वातावरण देखते ही बन रहा था। आयोजित भजन भाव में रमेश सक्सेना, देविका, गौरव, अविका आदि के गए भजनों गोविंद से मिलाने वाले, गुरुदेव तुम्हारी जय होवे । सारी खुशियां आती है, जब सतगुरु आते है।
मेरी विनती यही है गुरुदेव जी मेरे सर पर भी हाथ रख दीजिए ने भक्तो को भाव विभोर कर दिया। आशीर्वचन में श्री अतुल जोशी जी महाराज ने कहा कि गुरुपूर्णिमा भक्त का अपने गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, पार्षद वीरसेन कुमार, डॉक्टर पंकज खन्ना, दीपक सहगल, अखिल महेश्वरी, विनीत शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कमल शर्मा, विनोद शुक्ल, राम प्रसाद शुक्ला, शुभम सैनी, अक्षय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।




