कला-साहित्य
गुरू महिमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गुरू बिन ज्ञान मिले न रे भाई,
इधर-उधर तू लाख भटक ले,
मिले न कोई और सहाई।
माता-पिता ही प्रथम गुरू हैं,
उनसे ही मिले सद्ज्ञान ।
जीवन बगिया महक उठेगी,
होगा सबका कल्याण।
उनकी आज्ञा शिरोधार्य कर,
उनको सम्मानित जीवन दें।
उनके चरणों में शीश नवाएं,
आशीर्वाद से झोली भर लें।
संस्कार ले उत्तम – उत्तम,
सबको प्यार भरा जीवन दें।
सबके दु:ख-सुख के साथी बन,
निश्छल भाव से सेवा करें।
गुरू का अर्चन, गुरू का वन्दन,
गुरू की महिमा गाएं ।
गुरू बिना सब जग सूना,
उनसे नव जीवन पाएं।
सदा उनके चरणों में शीश नवाएं।
अनुपम चतुर्वेदी, सन्त कबीर नगर, उ०प्र०




