प्रतापगढ़
गेंहू क्रय केंद्र पर सैकड़ो बोरी गेंहू बारिश में भीगते नजर आए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बिहार प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के बिहार विकासखंड के बिहार में गेहूं क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं के बोरिया लगातार मंगलवार से हो रही बारिश में भीजरही हैं। गुरुवार देर शाम तक बारिश बंद होने के बाद भी कोई जिम्मेदार यहां तक नहीं पहुंचा। इस गेंहू केंद्र पर गेहूं रखने के लिए ना तो कोई टीन शेड है और न ही बरामदा है। इसके अलावा यहां पर गेहूं जूट की बोरियों में भरकर डम्प किया गया है। ऐसे में बारिश में सबसे अधिक गेहूं का नुकसान का अनुमान इसी क्रय केंद्र पर लगाया जा रहा है। अधिकारी भी नही निकले क्रय केंद्र का जायजा लेने नहीं निकले अपने दफ्तर से बने लापरवाह।




