पंजाब
गैंगस्टर राणा कंडोवालिया हत्याकांड, पुलिस को मिली लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की कस्टडी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अमृतसर : पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की कस्टडी मिली है। बुधवार सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उसे एक अन्य गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की हत्या के सिलसिले में पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसकी पिछले साल अगस्त में एक निजी अस्पताल में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।




