आजमगढ़

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ : दिनांक 04.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह को मुखबीर खास की सूचना मिली की ग्राम खालिसपुर में आजम पुत्र युनुस निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ अपने परिवार व साथी के साथ गोवंश का वध करके उसका माँस बेच रहा है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर देखा गया कि दो व्यक्ति एक महिला के साथ चाकू से मांस को काट रहे थे पुलिस टीम के पहुचते ही अन्धेरे व कोहरे का लाभ उठाकर दोनो व्यक्ति भाग गये तथा मौके से महिला अभियुक्ता नगमा पत्नी आजम निवासी स्थायी पता अतरकच्छा बरडीहा थाना जीयनपुर आजमगढ हाल पता खालिसपुर थाना जीयनपुर आजमगढ को समय 5.30 बजे ग्राम खालिसपुर से मय करीब 1 कुन्टल गोमाँस, दो अदद चाकू,एक अदद लकड़ी का ठेहा,एक अदद तराजू, 1 किलो का एक बाट के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थानास्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 06/2022 धारा 3/5/8उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व 4/25 आयुध अधिनयम 1959 पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त आजम पुत्र युनुस निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ग्राम खालिसपुर तथा विवेचना से अज्ञात व्यक्ति कामरान पुत्र शमशाद खान निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर का नाम प्रकाश मे आया, विवेचना के क्रम मे –

आज दिनांक 05.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे व.उ.नि.  प्रदीप कुमार मय हमरहा द्वारा मु0अ0सं0 06/2022 धारा 3/5/8उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व 4/25 आयुध अधिनयम 1959 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़  से सम्बन्धित अभियुक्त 1.आजम पुत्र युनुस निवासी अतरकच्छा  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ग्राम खालिसपुर थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ 2. कामरान पुत्र शमशाद खान निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ को समय 9.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button