फतेहपुर

ग्राम पंचायत केशवरायपुर केवटमई में निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज सम्पूर्ण जिले में निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धाता के लिए नामित अधिकारी श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर को नियुक्त किया गया। बी एस ए  महोदय की अध्यक्षता में  कंपोजिट विद्यालय केशवराय पुर केवटमई में बैठक की गई। बैठक चर्चा  मुख्य बिंदु वर्तमान में चल रही महामारी से बचने हेतु शहर से लेकर गाँव तक जनमानस को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार द्वारा कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करना ।  समय समय पर साबुन से हाथ धोना। मास्क का उपयोग सार्वजनिक स्थलों में विशेष रूप से करने हेतु  जागरूक करने हेतु ग्राम प्रधान , कोटेदार,पंचायत मित्र, शिक्षा मित्र आशा बहू, आँगन बड़ी कार्यकर्ताओं  को चैपाल लगाकर या घर घर जाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगवाने व उसके फायदे समझाने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित सभी लोगों ने  बैठक के मुख्य उद्देश्य को समझा और स्वयं टीकाकरण करा कर अभियान को सफल बनाने का लिए वीणा उठाया। साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के परिवेश की और व्यवस्था की बैठक में प्रसंशा की ।इसी क्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह सिंह  ने इस महामारी के चलते विद्यालय बंद समय मे बच्चों को पढ़ने के लिये विभाग द्वारा टीवी में दूरदर्शन चैनलों पर  प्रातः 9 बजे अपराह्न 1 बजे तक  संचालित कार्यक्रमों की जानकारी जी जिससे बच्चें घर पर रहकर भी अपनी कक्षाओं के विषय का अध्ययन बड़े सरल और सहज रूप से कर सकतें है। आशीष दीक्षित जी जिला मध्याह्न भोजन प्रभारी ने बताया कि बच्चें कुपोषित न हों इसके लिए सरकार बच्चों को समय समय पर खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट बच्चों या अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है।, श्री सुनील कुमार सिंह खण्ड़ शिक्षा अधिकारी धाता  ने कहा कि इस महामारी के समय मे पूरा बेसिक शिक्षा विभाग आप सभी के सुरक्षा में जी जान से लगा है बस जरूरत है तो आपके साथ की ।बैठक में उपस्थित श्री राज बली ए डी ओ पंचायत, श्री दीपक राय ग्राम विकास अधिकारी श्री सतीश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक, श्री धर्म सिंह ग्राम प्रधान, श्री संजय सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छनैनी, श्री सत्येन्द्र सिंह प्रधानाध्यापक , प्राथमिक विद्यालय तेंदुवा, श्री निरपत सिंह अध्यापक, दिनेश पाल अध्यापक, श्री मिश्री लाल पाल कोटेदार, श्री मोती पाल पंचायत सेवक, सहित अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित  रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button