कला-साहित्य

घना अधियारा मिटाते चलो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दीप से दीप को हम जलाते चलें,

घना है अंधियारा,मिटाते चलें।

प्रेम से जीतने का हुनर सीख लो,

जिन्दगी को उसी से मिलाते चलें।

हारकर बैठना है कहां तक उचित

आश का दीप फिर से जलाते चलें।

मन का अंधेरा छटेगा एक दिन,

अपने हिस्से का सूरज उगाते चलें।

पुष्प गुच्छ पर भंवरे मंडराते  हैं,

थोड़ी सी सुगंध हम भी चुराते चलें।

दीप की पंक्तियां कह रही हैं,सुनो,

मिटाकर स्वयं को मुस्कराते चलें।

लक्ष्मी-विष्णु केआगमन की खुशी में

खुद को उनकी तरह बनाते चलें।

जो आज भी लाचार हैं जिन्दगी से,

उनकी लाचारी को ताकत बनाते चलें।

मान धन नहीं मिल सकेगा हमेशा,

इसलिए उसे हर हाल में बचाते चलें।

मैं और तुम में जो बंट रहे हैं अगर

उन्हें उनकी महत्ता बताते चलें।

दीप से दीप को हम जलाते चलें,

घना है अंधियारा मिटाते चलें।

अनुपम चतुर्वेदी,सन्त कबीर नगर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button