कला-साहित्य

घर एक मंदिर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घर एक मंदिर है

करें जिसकी पूजा हम

माँ-बाबा हैं देवता इसके

ख्वाब से होती इसकी सजावट।

स्वर्ग से सुंदर

यादों के मोती पिरोये

रिश्तों के ताने-बाने 

पल-पल इसमें हम बुनते जाएँ।

घर की दीवारों में

अरमानों के हम रंग लगाए

जीवन को जीने की कला

यहीं से हम सीखते जाएँ।

पूछो उनसे हालत उनकी 

जिनके पास है घर नहीं

हम तो किस्मत वाले हैं

गिरती हम पर बरसात की 

बूंदे नहीं घर तो घर है।

इसकी  कीमत पूछो नहीं।

सोचो तुम किस्मत वाले हो

चाहे टूटी हो दीवारें सही।

डॉ. जानकी झा

कटक, ओडिशा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button