सहारनपुर

घर-घर तिरंगा अभियान से भावी पीढ़ी को मिलेगी नई दिशा: विजय सैनी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर(साढौली कदीम)। भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार भाजपा मंडल साढौली कदीम के शक्ति केंद्र, सेक्टर फैजाबाद के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खारा कॉलोनी बादशाही बाग में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने का जो अभियान मोदी जी ने शुरू किया है उससे भावी पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से एक और जहां युवाओं को अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और अपने राष्ट्रध्वज तिरंगा के महत्व के बारे में ज्ञान प्राप्त होगा वहीं उनमें देश भक्ति और समाज सेवा की भावना भी पैदा होगी।

इसलिए प्रत्येक बाजपाई का दायित्व है कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझ कर काम करें ताकि मोदी मिशन सफल हो। बैठक में मंडल महामंत्री डॉ० सत्येंद्र सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह, सेक्टर संयोजक एवं अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमिला पाल आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट करते हुए तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है, जबकि कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक प्रिंसिपल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कश्यप,  मंडल मंत्री प्रदीप राणा, बुथ अध्यक्ष नरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता,सोनू गुप्ता, बलवीर कश्यप, अश्वनी राणा, सचिन पाल, ज्योति पाल, मिथलेश देवी, आरती देवी,  प्रीति देवी, संगीता देवी, रामप्रसाद सुरेंद्र कुमार,  प्रवीण कुमार आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। इसके अलावा मंडल के सेक्टर नौशेरा, बादशाही बाग, लोदीपुर, सलेमपुर गदा आदि में भी इसी प्रकार की बैठकों का आयोजन करते हुए तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button