खाना-खजाना

घर पर बनाएं बिहार का स्पेशल लिट्टी चोखा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लिट्टी चोखा बिहार की बहुत ही फेमस रेसिपी है। लेकिन अब इसे सिर्फ बिहार ही नहीं बाकि क्षेत्रों में भी बहुत ही चाव से खाया जाता है। इसे बनाने के लिए सत्तू का प्रयोग किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप भी इस बिहारी डिश का स्वाद लेना चाहते हैं तो घर में ही इसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री

आटा – 2 कप

अजवाइन – 2 चम्मच

घी – 5 चम्मच

सत्तू – 1 कप

अदरक – 2

लहसुन – 1 ढली

प्याज – 3-4

हरी मिर्च – 2-3

धनिया  – 1 कप

नींबू का रस – 2 चम्मच

तेल – जरुरअनुसार

नमक – स्वादअनुसार

बैंगन – 2

आलू – 3

टमाटर – 4

अचार का मसाला – 1 चम्मच

पानी – 2 कप

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आटा एक बर्तन में छानें और इसमें घी, नमक डाल लें।

2. गुनगुना पानी डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लें।

3. गूंथे हुए आटे को ढककर कुछ घंटे के लिए रख दें।

4. इसके बाद सत्तू को एक बाउल में डालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल मिलाएं।

5. इसके बाद मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

6. गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोईयां बनाएं और लोईयों को हाथों से कटोरी जैसा बनाएं।

7. तैयार की हुई कटोरियों में पेस्ट भरें और आटे को बंद करके गोलाकर लोई बना लें।

8. लोई को हाथ से दबाकर थोड़ा चपटा कर लें। आग जलाकर एक लोहे के बर्तन में इन लोईयों को सेंक लें।

9. इसके बाद बैंगन, आलू और टमाटर को भी भूनकर छील लें।

10. एक बाउल में भूनी हुई सब्जियों को डालकर प्याज, मिर्च, धनिया पत्ता, नींबू, नमक और तेल डालें।

11. कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन डालकर एक छौंक तैयार कर लें।

12. इस छौंक को चोखे में मिला लें। इसके बाद बाउल में चोखा निकालकर रख लें।

13. लिट्टी को तोड़ लें और घी में डुबोकर प्लेट में रखें।

14. आपका लिट्टी चोखा बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button