खाना-खजाना

घर पर मिनटों में तैयार करें रागी ढोकला, सेहत के लिए लाभकारी साबित होगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लाइट खाने के रुप में खाया जाने वाला ढोकला हर किसी को पसंद होता है। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी के मन को भाता है। वैसे तो आपने बेसन का ढोकला कई बार खाया होगा लेकिन आज आपको हम रागी का ढोकला बनाना सिखाएंगे। रागी में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसे में इससे बना ढोकला सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री

रागी – 2 कप

तेल – जरुरतअनुसार

ग्रीन चिल्ली पेस्ट – 2 चम्मच

पानी – 1 कप

चीनी – 1 चम्मच

करी पत्ता – 2 चम्मच

दही – 2 कप

नमक – जरुरतअनुसार

तेल – जरुरतअनुसार

सरसों के बीज – 1 चम्मच

धनिया – 1 कप

तिल के बीज – 1 चम्मच

हींग – 1 चम्मच

बनाने की विधि

1. सबसे पहले रागी को एक बर्तन में डालकर ड्राई रोस्ट कर लें।

2. इसके बाद इसको मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करके रागी रावा तैयार कर लें।

3. मिक्सी में पेस्ट डालने के बाद इसे एक बर्तन में छान लें।

4. फिर इसे एक बर्तन में डालें और इसमें पानी डालकर 10-12 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

5. तय समय के बाद इसे एक बर्तन में निकालें और उसमें दही मिक्स कर दें।

6. दही में रागी रावा डालकर इसको 6-8 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें।

7. तय समय बाद इस पेस्ट में थोड़ा सा तेल, ग्रीन चीली पेस्ट, स्वादअनुसार नमक मिलाएं।

8. सारी चीजें मिक्स करके एक थाली में डालें और इसको 10-15 मिनट के लिए स्टीम दिलवाएं।

9. आपका ढोकला बनकर तैयार है। इसे चौरस शेप में काट दें।

10. अब एक कढ़ाई में तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें सरसों के बीज, तिल के बीज, हींग, करी पत्ता, पानी, चीनी डालकर एक चाशनी तैयार कर लें।

11. चाशनी को तैयार किए गए ढोकले पर डालें।

12. धनिया के साथ गर्निश करके आप इसका घरवालों को सर्व कर सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button