वास्तु-शास्त्र

घर में रखी ये चीजें छिन लेगी बरकत, तुरंत हटा ले नहीं तो होगा भारी नुकसान !

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के साथ-साथ यहां रखी हुई चीजों के भी कुछ नियम बताए गए हैं। इस शास्त्र के अनुसार, घर में रखी वस्तुओ से पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की एनर्जी निकलती है जिसका प्रभाव सदस्यों पर पड़ता है। यदि यहां पर नेगेटिव एनर्जी वाली चीज रखी जाए तो व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज आपको कुछ ऐसी वस्तुएं बताते हैं जो नेगेटिव एनर्जी पैदा करेंगी और घर की बरकत छिन लेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में….

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन्हें घर में लगाने से नेगेटिविटी आती है जिन घरों में ऐसे पौधे लगे होते हैं वहां सदस्यों के बीच अक्सर तनाव और लड़ाई झगड़े रहते हैं। इसलिए इन्हें तुरंत घर से निकाल दें।

जूते-चप्पल

बहुत से लोग घर में जूते-चप्पल ऐसे ही फेंक देते हैं परंतु ऐसी घरों में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। इसके अलावा बेड के नीचे या फिर मुख्य द्वार पर भी इन्हें रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में नेगेटिविटी का संचार बढ़ता है।

रुकी हुई घड़ी

घर में कभी भी लंबे समय से रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे भी घर में नकारात्मक एनर्जी का स्तर बढ़ता है। माना जाता है कि जब घड़ी रुकती है तो इससे पता चलता है कि व्यक्ति का समय रुक गया। ऐसी घड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है।

पुराना कैलेंडर

नया साल आने के बाद पुराना कैलेंडर भी घर से निकाल देना चाहिए। पुराना कैलेंडर अतीत का संकेत देता है। इसके चलते घर की एनर्जी नेगेटिव होती है और सदस्यों की प्रगति रुकती है।

टूटे हुए बर्तन

घर में टूटे हुए कांच के गिलास या बर्तन रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजें गरीबी का संकेत देती हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह दुर्भाग्य का कारण बनते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button