वास्तु-शास्त्र

घर में रुक सकता है पैसे का आगमन, नहीं लगाना चाहिए ये पौधे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अपने घर की हरा-भरा बनाने और सुंदर दिखाने के लिए लोग पेड़-पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। परंतु कुछ पेड़-पौधे आपके घर की सुख-शांति और आर्थिक समस्या में अड़चन पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधे आपके जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

मेहंदी का पौधा

मेहंदी तीज-त्योहार, उत्सव और पूजा पाठ में बहुत ही काम आती है। शादी में लोग इसे अपने हाथों में भी लगाते हैं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है, परंतु मेहंदी का पौधा अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे के पास में नेगेटिव एनर्जी होती है जो आपेके घर में भी फैल सकती है। इसलिए इसे अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पौधा

इमली स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। परंतु क्या इस पौधे के घर में लगाना चाहिए? वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी फैल सकती है।

बबूल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बबूल का पेड़ भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी फैल सकती है। इसके अलावा कांटेदार पौधे आपके लगाने से आप मानसिक तनाव के शिकार भी हो सकते हैं।

कपास का पौधा

कपास का पौधा कपड़े बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली फैल सकती है। यह पौधा घर के सदस्यों में गलतफहमियां भी पैदा कर सकता है। इसलिए कभी भी अपने घर में कपास का पौधा न लगाएं।

बोनसाई पौधे

बोनसाई का जापानी भाषा में अर्थ है- बोने पौधे। यह पौधे घर में लगाए हुए भी बहुत ही अच्छे लगते हैं। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है। इस पौधे का बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button