कला-साहित्य
चंदा मामा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चंदा मामा चंदा मामा!
सुनो सुनो तुम चंदा मामा
दूर- दूर क्यों रहते हो?
लुक छिपकर क्यों आते हो ?
अब लुक्का छिप्पी नही चलेगी
रूठा- रूठी नही रहेगी।
हम घर को तुम्हारे आयेंगे
बादल को संग बतलाएंगे,
उड़न खटोला में आकर हम
तुमको घर ले जाएंगे।
कवि कुमार प्रिंस रस्तोगी
लखनऊ से..




