चंदा लगाकर गंदे पानी के निकासी के लिए पक्के नाली बनाकर नगर पंचायत प्रशासन को आईना दिखाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मऊ जनपद के कुर्थी जाफरपुर में गन्दे पानी के निकासी के लिए 80मीटर लम्बे पक्के नाली का निर्माण कर नगर पंचायत प्रशासन को जिम्मेदारियों को आईना दिखाने वाले मोहल्ले वासियों को हौसले को दाद देनी होगी। बताया जाता है कि कुर्थी जाफरपुर मोहल्ला के बलुवा के एक दर्जन भर आबादी वाले गली के घरों के गंदे पानी के कोई नाली नहीं होने से लोगों को काफी मुसीबतें उठानी पड़ रही थी बताया जाता है कि नाली निर्माण के लिए लोग काफी लंबे समय से नगर पंचायत से मांग कर रहे थे मोहल्ले वासियों ने बताया कि काफी मांग के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मौके स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि नाली का निर्माण तभी किया जा सकता है जब नाली की लंबाई 100 मीटर से अधिक हो जिसके बाद लोगों में नगर पंचायत प्रशासन से उम्मीदें टूट गई। जिसके बाद थक हार कर स्थानीय लोगों ने चंदे लगाकर 80 मीटर नाली बनाकर नगर पंचायत प्रशासन को आईना दिखाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली के बन जाने से आवागमन के गली में गन्दे पानी का जमाव अब नहीं होगा। गौरतलब है कि कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत बलुवा के आबादी वाले इस गली में करीब एक दर्जन लोग रहते हैं ।इनके घरों के गंदे पानी के निकासी के कोई साधन न होने से अब तक पास पड़े एक निजी जमीन में गंदे पानी के जमाव होते थे ।लेकिन हाल के दिनों में जमीन पर पक्के निर्माण हो जाने के बाद घरों के गंदे पानी गली में जमा होते थे जो आने जाने में लोगों को न केवल कठिनाई का सामना करना पड़ता था बल्कि गंदगी सभी लोगों को जूझना पड़ता था। कहां कि नाली बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।




