चंद्रशेखर आजाद की115 वीं जयंती, आदर्श व्यापार मंडल बिन्दकी ने की शरबत सेवा
-- उमस भरी गर्मी में उमड़ी भीड़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
— हजारों ने छका शर्बत
बिंदकी फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल बिंदकी द्वारा आज बिन्दकी नगर के प्रमुख अंबेडकर चैराहे के पास कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 115 वीं जयंती पर शर्बत सेवा आयोजित किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने शर्बत ग्रहण कर चंद्रशेखर आजाद को नमन किया।
लंबे समय से विभिन्न प्रकार की समाज सेवा में रहने वाले आदर्श व्यापार मंडल की बिंदकी इकाई ने आज शर्बत सेवा आयोजित की। जिसमें काफी व्यापारियों ने भी योगदान दिया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र कुमार तिवारी ने पत्रकारों को व अन्य कई समाजसेवियों को चंद्रशेखर आजाद का एक बड़ा फोटो फ्रेम सहित देकर स्वागत किया और उन्हें शर्बत भेंट किया। उमस भरी बेचैन कर देने वाली गर्मी के बीच यह जनसेवा की नेक भावना से राहगीरों को अत्यंत सुकून मिला । आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि उनका संगठन जनसरोकार के प्रति सदैव संवेदनशील रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी विभिन्न प्रकार की सहायता व सेवाएं संगठन ने जन सामान्य को मुहैया कराई हैं।
दिन भर चली शर्बत सेवा में नायब तहसीलदार बिन्दकी सिद्धान्त कुमार,अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप सिंह,आदर्श व्यापार मंडल बिंदकी के अध्यक्ष मुनेन्द्र कुमार तिवारी,कुलवंत सिंह,निरंजन श्रीवास्तव,सत्येंद्र दीक्षित,राजीव गुप्ता,नरेंद्र पटेल,सैम्बल जैकब,सुरेश यादव, सुरेंद्र गुप्ता, रमेश यादव, जयंत चोपड़ा, प्रतिभा दुबे महिला अध्यक्ष, नसरुद्दीन, डॉक्टर रंजीत पटेल, नरेंद्र मिश्रा, हरिहर दत्त तिवारी, राजेश कुमार आजाद एडवोकेट, अमित रस्तोगी, धर्मेंद्र यादव एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।




