प्रतापगढ़

चंद अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिये मोदी ने अर्थव्यवस्था की तोड़ी कमर-प्रमोद तिवारी

बोले सीडब्ल्यूसी मेंबर-मोना की हैट्रिक जीत से रामपुर खास का विकास होगा उन्नतशील

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की गलत व दिशाविहीन आर्थिक नीतियों पर मंगलवार को भी कड़ा निशाना साधा। श्री तिवारी ने कहा कि जीएसटी तथा नोटबंदी का खामियाजा देश खुदरा मंहगाई से लेकर कर्ज के क्षेत्र मे लगातार भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि मंहगाई दर मे जिस तरह से बढ़ोत्तरी का ग्राफ रोज सुबह से शाम तक बढ़कर सामने आ रहा है। इससे विपक्ष की यह शंका अब पूरी तरह कसौटी पर खरी उतर रही है कि जीएसटी व नोटबंदी का निर्णय मोदी सरकार के चंद अरबपतियों मित्रों को मुनाफा पहुंचाने मात्र का हथकण्डा था।

श्री तिवारी ने यह बातें मंगलवार को रामपुर खास के सांगीपुर क्षेत्र मे पूरे सूबेदार ओरीपुर नौगीर, माधव सिंह का पुरवा, मेडई पाण्डेय का पुरवा, लखनपुर सूर, मुरैनी, दलापटटी तथा पूरे नीर मे कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना के समर्थन मे आयोजित जनसभाओं मे कही। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार के आर्थिक असंतुलन का नतीजा मंहगाई आरबीआई के दायरे से बाहर हो चुकी है।

उन्होनें कहा कि सरकारी रिर्पोट अनाज और उसके उत्पादों की मंहगाई के साथ ईंधन तथा तेल के क्षेत्र मे भी छः प्रतिशत मंहगाई को स्वीकार कर देश के सामने असलियत बयां करने लगी है। वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाजार मे खाद्य तेल के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे है। उन्होनें कहा कि देश का गैर वित्तीय क्षेत्र का कर्ज भी लगातार बढ़ने से रूपया भी डॉलर के मुकाबले दिनोंदिन कमजोर हो रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि रूपया के पिछले नौ सप्ताह मे लगातार गिरावट से घरेलू मुद्रा भण्डारण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

उन्होनें कहा कि सामान्य व मध्यम वर्ग मंहगाई तथा घटते रोजगार के चलते गृहस्थी को चलाने मे भारी नुकसान का सामना कर रहा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी मे पीएम मोदी और योगी रोज कानून व्यवस्था मे सुधार का कागजी ढ़िढोरा पीट रहे हैं जबकि प्रदेश मे अब तक हुए दो चरण के हुए चुनावों मे भी हिंसा तथा मारपीट रोकने मे भाजपा सरकार असफल साबित हुई है। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि दो चरणों के चुनावो मे भाजपा को यह आभास हो गया है कि वह सत्ता से दूर होती जा रही है।

बकौल प्रमोद तिवारी इसीलिए भाजपा का ध्यान अब मंहगाई तथा बेरोजगारी व किसानों की दुर्दशा से हटकर सिर्फ मतों के धु्रवीकरण कराने मे ही केन्द्रित है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार चुनावी नारों के शोर मे हाल ही मे धान की सरकारी खरीद मे हुई जबरदस्त कालाबाजारी को नियंत्रित नही कर पायी। प्रमोद तिवारी के मुताबिक गरीब तथा मध्यम वर्ग के किसानों की सरकारी केन्द्रों पर कुप्रबंधन व बिचौलियेपन के चलते खरीद न हो पाने से उन्हें मजबूरन अपनी फसल औने-पौने दाम मे बेचनी पड़ी है।

वहीं श्री तिवारी ने कहा कि किसान सरकार की गलत नीति के चलते एक तरफ तो खाद की बोरी मे पंाच किलो कम खाद पा रहा है और दूसरी तरफ खाद का दाम दोगुना कर मुनाफाखोरी को सरकारी क्षेत्र से बढ़ावा मिल रहा है। श्री तिवारी ने रामपुर खास के उन्नतशील विकास को जारी रखने के लिए क्षेत्रीय विधायक मोना की हैट्रिक जीत का भी आहवान किया।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, रामबोध शुक्ल, पवन शुक्ल, त्रिभु तिवारी, प्रभात ओझा, महेन्द्र सिंह, सूरजभान सिंह, अशोकधर दुबे, अवनीश ओझा, धर्मेन्द्र सिंह गुडडू, अनिल यादव, मनीष वर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, राजू मिश्र, मुन्ना सिंह, मुन्ना अली, अमित दीक्षित, कुलदीप सोनी, धीरज कोरी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button