कला-साहित्य

चलते चलते गांवों में, छाले पड़ गये पांवों में…

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चलते चलते गांवों में,

छाले पड़ गये पांवों में,

भरी दुपहरी कठिन सफर था,

मिली नहीं चैन कहीं हमें  इस

जिंदगी की ऊंची-नीची राहों में।

सर्पीली पगडंडियाँ भी आयी,

मोड़-मोड़ पर भरीचली इतराई,

कुछ अच्छे पल थे इन फिजाओं,

चलते चलते गांवों में,

छाले पड़ गये पांवों में।

घूम लेंगे सारे  झील, सरोवर

बैठ के अपनी सुंदर नाव में,

नहीं जाऐंगे पैदल चलकर,

अब छाले पड़ गये पांवों में।

आ अब  अपनी भी सोचें,

सोच चुके सब परिजन का,

धन की लालच पड़ी यहां पर

इन सबकी कांव-कांव में।

चलते चलते गांवों में,

छाले पड़ गये पांवों में।

आ चलों, आ चलो सपनों के

गांवों में उड़ती फिजाओं में,

दिलखुश करती हवाओं में,

मदमाती और इंद्रधनुषी राग

रागनी गाती शरणगाहों में ।।

 मदन वर्मा ” माणिक “

इंदौर, मध्यप्रदेश

मो. 6264366070

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button