विचारसेहत

चांदी के बर्तन में खिलाएं बच्चों को खाना, मिलेंगे ये फायदे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चांदी के बर्तन में खाना खाना अच्छा माना जाता है। लेकिन आज कल चांदी के बर्तन में खाने की परंपरा लगभग खत्म होती जा रही है। पुराने जमाने में दादी-नानी बच्चों को चांदी के बर्तन में ही खाना खिलाती थीं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे। जिसे जानकर आप जरूर अपने बच्चे को चांदी के बर्तन में खाना खिलाने के बारे में सोचेंगी-

– चांदी मस्तिष्क के लिए काफी लाभदायक है। कई आयुर्वेदिक दवाओं में चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। बढ़ते बच्चों को चांदी के बर्तन में खाना खिलाना अच्छा होता है। उनके मस्तिष्क के विकास के लिए चांदी फायदेमंद है।

– चांदी के बर्तन में खाना खाने से रोगप्रतिरोधी क्षमता अच्छी होती है। बच्चों को इसमें भोजन कराने से आप उन्हें कई बीमारियों से बचा सकती हैं।

-आपको बता दें कि चांदी के बर्तन केमिकल फ्री होते हैं। प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से अच्छा है की चांदी के बर्तन में खाएं। क्योंकि पलास्टिक के बर्तन में बीपीए नामक तत्व मिलाया जाता है जो खाना खाते समय हमारे अंदर प्रवेश करता है। बीपीए सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

– अन्य किसी गिलास की तुलना में चांदी के गिलास में पानी पीना लाभकारी है। यह पानी को शुद्ध करता है। बच्चों को चांदी के गिलास में रखा पानी ही पीलाना चाहिए ।

– चांदी के बर्तन में पानी पीने से बच्चों को मौसमी बीमारियां वायरल, सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम होता है।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button