आजमगढ़उत्तर प्रदेश
चारों तरफ पसरा रहा सन्नाटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गम्भीरपुर/ आज़मगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर के बिंद्रा बाजार, गम्भीरपुर, मुहम्मदपुर, लहबरिया समेत सभी बाजारों मे मेडिकल, फल, सब्जी, दूध की दुकानों के अलावा सभी दुकाने बंद रही। फल और सब्जी की दुकानों में भी काफी कम भीड़ नजर आई। लोग अपने-अपने घरों से अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकल रहे थे। बाजारों में जहां प्रतिदिन भीड़ नजर आती थी वही लॉकडाउन के दिन पूरा सन्नाटा नजर आया।गम्भीरपुर थाना प्रभारी ज्ञानु प्रिया पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई नजर आई और ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा पूरे क्षेत्र की जनता से अपील की आप सभी लोग लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करे अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकले जो भी अनावश्यक रूप से बाहर निकलेगा उसके खिलाफ आईपीसी धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।




