फतेहपुर

चार दिन से लापता वृद्ध का शव जंगल से बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। चार दिन से लापता एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध का शव किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकडला जंगल से  ग्रामीणों की सूचना पर बरामद करते हुये विच्छेदन गृह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम लोधन का डेरा मजरे बक्कीपुर गांव निवासी स्व0 बोदीलाल का पुत्र सरदार उर्फ इन्द्रपाल लोधी चार दिन पूर्व घर से लापता हो गया था।

उधर परिजन उसकी खोजबीन आसपास के गांव व रिश्तेदारों में कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नही लगा। सोमवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर किशनपुर पुलिस ने एकडला गांव के समीप जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

विच्छेदन गृह में मृतक के परिजनों ने बताया कि सरदार उर्फ इन्द्रपाल लोधी का काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नही था और चार दिन पूर्व वह घर से निकल गया था। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नही लगा। कल शाम पुलिस द्वारा जानकारी होने पर हम लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त किया। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button