सहारनपुर

चार दुकानों से 27 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, 20 हजार जुर्माना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-अतिक्रमण करने वाले लकड़ी आढ़तियों पर भी लगाया जुर्माना 

सहारनपुर। नगर निगम ने आज भी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया और करीब दो दर्जन दुकानों पर जांच करते हुए 27 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा सड़क पर लकड़ी डालकर अतिक्रमण करने वाले दो लकड़ी आढ़तियों पर भी चार हजार का जुर्माना लगाया गया।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान इस्लामिया कॉलेज के निकट करीब पंद्रह दुकानों की जांच करते हुए 17 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की और दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा मानकमऊ में भी करीब दस दुकानों की प्रतिबंधित पॉलीथिन के लिए जांच की। दो दुकानों पर 10 कि.ग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि पॉलीथिन लोगों की जिन्दगी में लगातार जहर घोल रहा है, प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें।

इसके अलावा गत्ता मिल कॉलोनी में भी सड़क पर लकड़ी डालकर अतिक्रमण करने के लिए दो लकड़ी आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों दुकानदारों पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नवादा रोड स्थित रुप विहार में भी जन शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी व सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, कर अधीक्षक साहबंिसंह, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम, जगपाल, प्रदीप, प्रवीण, नबाबुद्दीन व संदीप के अलावा मौ.तौसीफ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button