लखनऊ

चार लाख रुपए का कर्ज बचाने के लिए मित्र ने की थी कारोबारी मुकेश सिंह की हत्या

क्राइम ब्रांच और मोहनलालगंज पुलिस ने किया वारदात का खुलासा 2 गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दक्षिण जोन अंतर्गत मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में 4 दिन पूर्व हुए कारोबारी मुकेश सिंह हत्याकांड का डीसीपी दक्षिण की क्राईम टीम ने मोहनलालगंज पुलिस के साथ मिलकर खुलासा करते हुए कारोबारी मुकेश सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या करने वाले गोपाल खेड़ा मोहनलालगंज के ही रहने वाले हीरा सिंह और अंकुर पाल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए हीरा सिंह ने मुकेश सिंह की हत्या का अपराध कारित करने का पुलिस के सामने इकरार करते हुए बताया कि उसे मुकेश सिंह को 4 लाख रुपए देने थे इसलिए उसने 4 लाख रुपए बचाने के लिए अपने मित्र अंकुर पाल के साथ मिलकर 16 दिसंबर को गोपाल खेड़ा के पास से मुकेश का अपहरण कर क्लच वायर से  हत्या कर उसके शव को निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड के पास फेंक दिया था। 18 तारीख को अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हत्या के मुकदमे की जांच जब मोहनलालगंज पुलिस ने शुरू की तो पुलिस को कामयाबी मिलने में देर नहीं लगी। पुलिस ने मुकेश सिंह की हत्या करने वाले चेहरों को बेनकाब करते हुए हीरा सिंह और अंकुर पाल को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि 16 तारीख को कारोबारी मुकेश सिंह का हीरा सिंह और अंकुर पाल के द्वारा उस समय अपहरण किया गया था जब वह अपने पुत्र को मोटरसाइकिल से लेने के लिए गए थे दूसरे दिन मुकेश सिंह का शव आउटर रिंग रोड के पास बरामद हुआ था मुकेश के परिजनों की तहरीर पर 18 दिसंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और मुकदमा दर्ज करने के महज 72 घंटों के अंदर ही मोहनलालगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मदद से इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पुलिस के लिए चुनौती बने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई गई पुलिस की टीमों का संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी डीसीपी दक्षिणा गोपाल चौधरी और डीसीपी क्राइम प्राची सिंह निगरानी कर रही थी और अधिकारियों के मार्गदर्शन में वारदात के खुलासे के लिए काम कर रही पुलिस की टीमों को आखिरकार कामयाबी मिली और मुकेश सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button