चित्रकूट

चित्रकूट में कृष्ण जन्माष्टमी की मची धूम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

स्कूली बच्चों ने कृष्ण और गोपी बनकर किया डांस , सजाए गए मठ मंदिर

चित्रकूट | आज के दिन बुराई को समाप्त करने के लिए श्रीकृष्ण का कारागार में जन्म होने के बावजूद पाप को धरती से खत्म करने के लिए ही अवतार लिया था | मथुरा से लेकर धर्मनगरी चित्रकूट तक कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। चित्रकूट में बच्चों की मनमोहक तस्वीरें जो सामने आई है ।

आप भी देखकर मंत्रमुग्ध हो सकते है। जिला मुख्यालय सहित सीतापुर , रामघाट , शिवरामपुर , राजापुर , मऊ , मानिकपुर जगह जन्माष्टमी को लेकर झांकियां व विभिन्न कार्यक्रम चल रहे है , शहर के कई स्कूलों मे नन्हे – मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा की वेशभूषा में जमकर मस्ती की है।

जन्माष्टमी में कृष्ण जी के जन्म के बारे में शिक्षकों ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी । शहर के बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते हुए इसकी खुशबू चारों ओर बिखेर दी है । इस अवसर पर बच्चों के लिए कई प्रकार की खेल की गतिविधियां रखी गई है। जिसमें प्ले ग्रुप के बच्चों द्वारा बांसुरी को रंग – बिरंगे फूलों और सितारों से सजाया गया।

बच्चों ने कृष्ण और राधा के भेष में झूले में झूलकर जमकर मजे किए। स्कूल के मैनेजर मिन्हाज़ आलम खान ने कहा कि स्कूल में हर त्योहार मनाया जाता है । जिससे बच्चों को त्योहारों की जानकारी हो सके। जिसके चलते शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button