चित्रकूट

चित्रकूट में निर्णायक होगा ब्राह्मण वोट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अभी तक मतदाताओं का रुझान नहीं समझ पा रहे प्रत्याशी, 27 फरवरी को होना है मतदान

चित्रकूट । चित्रकूट जनपद में पांचवें चरण का चुनाव होना है। यहां 27 फरवरी को चित्रकूट जनपद के मतदाता मतदान करेंगे। बुंदेलखंड की चित्रकूट की दोनों विधानसभा सीटें प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यहीं से उत्तर प्रदेश और दिल्ली का रास्ता खुलता है।
चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। यहां अभी तक प्रत्याशी मतदाताओं को भाप नहीं पाए हैं। मतदाताओं का क्या रुझान है अभी तक सभी प्रत्याशी असमंजस में पड़े हुए हैं। जबकि चित्रकूट विधानसभा में वर्तमान में दोनों सीटों में भाजपा के विधायक हैं।
जातीय समीकरण की गणित लगा रहे प्रत्याशी
यहां पर कोई जाति समीकरण पर गुणा गणित लगा रहा है। कोई यहां विकास की दृष्टि से समीकरण बना रहा है।चित्रकूट विधानसभा में 10 प्रत्याशी मैदान पर हैं। इसी तरह मानिकपुर विधानसभा में भी 10 प्रत्याशी हैं। दोनों विधानसभा में चतुर कोड़ीय लड़ाई है। चित्रकूट विधानसभा में 3 ब्राह्मण प्रत्याशी हैं।
इसी तरह मानिकपुर विधानसभा में चार ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। दोनों विधानसभाओं में निर्णायक वोट ब्राह्मण का ही माना जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपना जाति समीकरण जुटाने में एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button