कला-साहित्य
चिरैया की व्यथा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मेरी इक छत की मुंडेर से,बोले एक चिरैय्या
सुन भैय्या ,सुन भैया सुन भैया ।
पानी नही बरसाता बादल,मैं प्यासी की प्यासी,
भूखे प्यासे बच्चे रहते ,घर घर घिरी उदासी।
खूंटे पर छटपटा रही है प्यासी गैय्या मैय्या।
मेरी इक छत की ——————————।
दाना नहीं उगा खेतों में, मैं क्या चुगने जाऊं,?
अपने प्यारे चूजों को मैं, क्या भोजन करवाऊँ ।
डाली सूख गई पेड़ों की ,नहीं नीड़ पर छइया।
मेरी इक छत की ——————————।
काटे सारे जंगल तूने छाया कहाँ रहेगी ?
रोके से ना रुके हवाएं ,नदियाँ कहाँ बहेंगीं?
आँधी चले आग बरसती न डोले पुरवइया ।
मेरी इक छत की ——————————।
आओ पेड़ लगाएं मिलकर, फिर छाए हरियाली,
हरी भरी धरती माता हो ,हो चहुंदिश खुशहाली।
बागों में कलियाँ लहरायें, चले विकास का पहिया
मेरी इक छत की —————————— ।
मुल्क मंजरी भगवत पटेल
2-C/95 वृंदावन कॉलोनी लखनऊ



