खाना-खजाना

चेहरे पर लगाएं आम और पाएं गजब का निखार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गर्मियों का सीजन चल रहा है। टेस्टी आम का स्वाद तो हर कोई लेता है ही इस मौसम में। आम जितना खाने में हेल्दी होते हैं उतना ही चेहरे के लिए भी फायदेमंद होते हैं। स्किन को क्लीन करने वाले सारे गुण आम में पाए जाते हैं। अगर आम का फेस पैक आप त्वचा पर लगाती हैं तो स्किन से जुड़ी की प्रॉब्लम खत्म हो सकती हैं। आइए जानते हैं मैंगो फेस पैक बनाने का आसान तरीका और उसके अनेकों फायदे…

मैंगो फेस पैक बनाने की सामग्री

पका आम- 1 पीस

शहद- 1 बड़ा चम्मच

दही-  बड़ा चम्मच

मैंगो फेस पैक बनाने की विधि

सबसे पहले पका आम लें और उसे छीलकर गुठली को निकाल लें।

अब आम के गूदे को मैश करें और चिकना गूदा न मिल जाए।

आम के गूदे शहद औस दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आंखों के नाजुक हिस्से पर इसे न लगाएं।

करीब 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें और अच्छी तरह से सुखा लें।

नियमित तौर पर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैंगो फेस पैक के स्किन पर लगाने के फायदे

हाइड्रेशन

आम में पानी ज्यादा मात्रा में होती है। इससे त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होती है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन को नेचुरली हाइड्रेशन मिलता है। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

चेहरे पर नहीं दिखता उम्र का असर

आम में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये ऐसे कणों से लड़ते हैं, जो चेहरे पर उम्र का प्रभाव छोड़ते हैं। अगर आप नियमित तौर पर आम का फेसपैक लगाते हैं तो चेहरे पर उम्र का असर नहीं दिखता है। फाइन लाइन्स और झुर्रियों की छुट्टी हो सकती है। इससे त्वचा जवां दिखती है।

चेहरे पर निखार

आम में मौजूद एंजाइम त्वचा को अच्छे तरीके से एक्सफोलिएट करके डेड स्किन कोशिकाओं को हटाने और सेल टर्नओवर को बढ़ावा देने में मददगार है, इससे चेहरे पर निखार आता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button