सीतापुर

चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर । जनपद सीतापुर में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद मेंअपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 25.07.23 को क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना खैराबाद उप निरीक्षक अतुल कुमार वर्मा , हे0का0 अतवल सिंह , का0 नरेश कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्तों 1.ईदी पुत्र सिकन्दर 2.सौदागर पुत्र जमील निवासीगण मोहल्ला शेखसराय थाना व कस्बा खैराबाद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अभियुक्तों के पास से एक अदद पेचकस, एक अदद प्लास, एक अदद लोहे की सरिया, एक अदद आरी ब्लेड, एक टार्च व 05 अदद चाभी का गुच्छा बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त ईदी व सौदागर उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 282/23 धारा 401 भा.द.वि. पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button