गोंडा
चोरी के ट्रैक्टर के साथ युवक गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा। पांच दिन पूर्व एक भट्टे से ट्रैक्टर चोरी हो गई थी। जिस को कोतवाली देहात की पुलिस ने बरामद कर के एक युवक को जेल भेजा है। खोरहसा चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि भट्टा मालिक वकील रहमान ने बीते 9 जुलाई को देहात कोतवाली में ट्रैक्टर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर तरब गंज थाना क्षेत्र के कस्बा के आगे ढोडे पुर ग्राम के निकट एक आयशर ट्रैक्टर को बरामद किया। ट्रेक्टर चोरी के आरोप में नगर कोतवाली क्षेत्र के दौलत पुर निवासी शारुख पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर के जेल भेजा है। ट्रैक्टर बरामदगी के दौरान खोरहसा चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, सिपाही दीपक कुमार और पंकज कुमार ने मौके पर पहुँच कर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया।




