गोंडा
चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
धानेपुर /गोंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलहरी में चोर बीती रात को एक घर से लाखो का सामान जेवरात व नगदी उड़ा ले गए। सुबह घर वालों घटना की जानकारी होते ही सभी के हाथ पाँव फूल गए घर में टूटे बक्से मिले जिसमे सामान गायब थे। तीन छोटी अटैचियां और एक बक्सा नहर किनारे गन्ने के खेत के पास से बरामद हुए जिनमे से कीमती सामान की चोरी कर खाली बक्सा तो छोड़ गए और अटैचियां उठा ले गए!बेलहरी गाँव के निवासी विंदेश्वरी प्रसाद पुत्र स्वर्गीय शंकर दयाल पिछले कुछ दिनों से अपना पुराना खपरैल मकान तुड़वा कर नया पक्का घर निर्माण करवा रहे थे। इसलिए घर के भीतरी व बाहरी हिस्सों में दरवाजे नही लगे हैं। चोरी होने की सूचना 112 को दिए जाने के बाद विंदेश्वरी प्रसाद ने थाना अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय को घटना की तहरीर दी है।




