प्रमुख-समाचार

छत्तीसगढ़ चुनावः भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की अंतिम सूची

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नयी दिल्ली : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की चौथे एवं अंतिम सूची जारी कर दी है। इसी के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के लिए अपने सभी 90 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने बुधवार को जारी चौथी एवं अंतिम सूची में राजेश अग्रवाल को अंबिकापुर, सुशांत शुक्ला को बेलतरा, धनीराम धोवर को कसडोल और दीपेश साहू को बेमेतरा से उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button