फतेहपुर

छह माह के बच्चे अखिल के लिए किया एबी पॉजिटिव रक्तदान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। दिनांक 02-07-2022 एमरजेंसी केस में अखिल पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी ग्राम बेरा गढ़िवा पोस्ट बेरा गढ़िवा जिला फतेहपुर है बच्चा अखिल जिले के निजी अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है बच्चे को रक्त की कमी है जिस कारण बच्चे को डॉक्टर ने 100 एम एल एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई बच्चे के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम थे लेकिन किसी का रक्त समूह बच्चे से नही मिला जिसके चलते बच्चे के पिता सूर्य प्रकाश काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए रात करीब 12:05 बजे केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी राघवेंद्र पांडेय जी जो कि टीम के सदस्य है उनसे साझा की राघवेंद्र पाण्डेय जी ने देर न करते हुए आशुतोष तिवारी जो कि नउवा बाग निवासी है उनको दी आशुतोष जी का रक्त समूह ए बी पॉजिटिव है और वो तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात करीब 12:30 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुच कर अपना तीसरा रक्तदान किया ,टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार बच्चे के चाचा चंद्र प्रकाश ने भी अपना रक्तदान किया ,जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून व मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता सूर्य प्रकाश उपस्थित रहे ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button