गोंडा

छुट्टियों में भी एक अध्यापक स्कूल एवं आफिस की कर रहे देखभाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार (गोंडा) । मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मनकापुर के ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्रधानाध्यापक बलजीत कुमार सिंह कनौजिया विद्यालय में बच्चों के द्वारा तमाम प्रकार के विज्ञान से संबंधित वह आधुनिक तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग स्कूल खोलने के दौरान जो करवाए थे उसको सुरक्षित एवं सीलन से बचाने के लिए रोज विद्यालय इस भयंकर सर्दी में आकर उसकी देखरेख करना उसको धूप दिखाना और भी बच्चों को अगर उन्हें इन की आवश्यकता होती है तो उनके घर घर जाकर शिक्षित करना यह मास्टर बलजीत कनौजिया के दिनचर्या का एक विषय है आए दिन इसी बात को लेकर वह इस ग्राम सभा के अभिभावकों एवं छात्रों के लिए क्षेत्र में चर्चा का विषय बने रहते हैं ठंडी में जहां एक तरफ लोग हमेशा छुट्टियों की आस लगाए रहते हैं ।

वही मास्टर साहब छुट्टियों में भी अपने छात्रों को शिक्षित करने का कार्य बराबर करते रहते हैं वैसे बच्चे घर पर रहकर ऑनलाइन की कथाएं लेते हैं इस गरीबी के कारण बहुत से बच्चों के पास बड़ी मोबाइल ना होने के कारण वह ऑनलाइन कक्षा नहीं ले पाते जिसके लिए मास्टर बलजीत कुमार कनौजिया किसी देव रूप से कम नहीं है इस विषय में जब मास्टर साहब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं गरीबी में पला बढ़ा हूं इसलिए मुझे गरीबों का दुख दर्द पता है और मैं यह चाहता हूं कि मेरे द्वारा इन बच्चों को जितनी ज्यादा से ज्यादा शिक्षा मिल सके उसको मैं इनके घर पर करो ना का बचाव करते हुए इन को शिक्षित करने का कार्य कर रहा हूं जिससे इनके पढ़ाई का रूटीन खराब ना हो एवं अपने पैसों से बच्चों को तमाम कलाकृतियों की जानकारी एवं भविष्य में यह इनको पढ़ने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए इनको इस प्रकार का प्रिटीकली चीजें इनके घर कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button