जंगल के किनारे खेतों में गन्ना न लगाएं किसान-पुलकित खरे
पीटीआर से सटे खेतों में अन्य फसलों को लगाने की किसानों को डीएम ने दी सलाह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव माला कॉलोनी बाजार प्रांगण में वन विभाग ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जिलाधिकारी ,गन्ना विभाग, टाइगर रिजर्व ,सामाजिक वानिकी के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के किसानों ने शिरकत की। गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंजा हरैया के गांव माला कॉलोनी बाजार प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी मानव वन्यजीव संघर्ष विराम पर चर्चा हुई। विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि किसान जंगल के से सटे खेतों में गन्ना की फसल की स्थान पर औषधीय फसलों को उगाएं जैसे हल्दी लेमन घास अश्वगंधा आदि। इन फसलों को उगाने से एक तरफ किसान की आय बढ़ेगी वही जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीवों का खतरा भी कम रहेगा। उन्होंने नेपाली जंगली हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए सर्वे के काम के लिए टीमें गठित करने का किसानों का आश्वासन दिया ढका चांट गांव निवासी प्रगतिशील किसान संजीव सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उनके खेतों के तीन तरफ जंगल है लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गन्ना की फसल को हटाकर उन्होंने लेमन घास लगाई जिससे उनकी आय दोगुनी हो गई वही महक के कारण वन्य जीव भी अब खेतों में नहीं आ रहे। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गन्ना की फसल नकदी फसल है इससे किसानों को खूब लाभ मिल रहा है लेकिन वन्यजीवों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया की गन्ना की कोसा 0238 गन्ना की वैरायटी रोग ग्रस्त हो चुकी है इसे किसान भूलकर भी कतई ना बोएं। उन्होंने गन्ना में लगे रेड राड( लाल सड़न रोग) की भी चर्चा की। लाल सड़न रोग का कोई कारगर उपाय नहीं है इसलिए कीटनाशकों का प्रयोग न करें।विचार गोष्टी में जिला अधिकारी पुलकित खरे ,जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ,एल एच शुगर मिल महाप्रबंधक के वी शर्मा, पीटीआर के एसडीओ सतपाल प्रसाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ,सामाजिक वानिकी के उप प्रभागीय अधिकारी सतेन्द्र कुमार, वन दरोगा शेर सिंह ,वन दरोगा नवीन बोरा, टाइगर रिजर्व के मोहम्मद आरिफ, माला रेंज के रेंजर राम जी, राम भरत यादव डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार, गन्ना मिल कर्मचारी सुरेंद्र पाल सिंह यादव, ग्राम प्रधान नीतू मित्रा, गन्ना इस्पेक्टर गिरनाम सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ एस एस ढाका प्रगतिशील किसान कामरेड बाज सिंह भुल्लर संजीव सिंह विप्लव सरकार राकेश बाबू सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




