जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
एसओजी व मलवा थाना पुलिस ने निर्मित व अर्ध निर्मित शास्त्र के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर। जनपद के नवांगतुक ईमानदार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने अपना पदभार संभालते ही मलवा थाना क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर दिया। मालूम रहे कि दिन बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार छापामारी कर थाना पुलिस द्वारा खंडहर मकान कब्रिस्तान के बगल में निकट इनायतपुर मोड़ बहुत ग्राम बनाई इनायतपुर थाना मलवा फतेहपुर द्वारा एक अभियुक्त रविंद्र उर्फ दो कल पुत्र स्व श्यामलाल निवासी ग्राम बनाई इनायतपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 47 वर्ष को अवैध असलहा बनाते हुए समय करीब 3:10 बजे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा मौके से 14 अदद नाजायत देसी तमंचा जिसमें 08 तमंचा 315 बोर व अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक आदद अर्ध निर्मित तमंचा 12 बोर एवम आदद बंदूक देसी 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज तमंचा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलवा पर 137/2030 धारा 3/5/25 आर्म एक्ट थाना मलवा जनपद फतेहपुर के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई गई। वही पुल पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में दो मुकदमे पंजीकृत है और अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करता है इसके अलावा तमंचे बनाकर फतेहपुर तथा आसपास के जनपदों में बैठता है और तमंचे बेचकर ही अपने घर का पालन पोषण करता है इतना ही नहीं अभियुक्त आर्डर पर तमंचे बनाने का कार्य करता है तथा तमंचे सप्लाई करने का भी कार्य करता है।
मौके पर एसओजी टीम प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल जय प्रकाश बघेल, कांस्टेबल प्रमोद कुमार गौतम, कॉन्स्टेबल ऋषभ चकहा, के अलावा थाना मलवा पुलिस टीम मुकेश कुमार सिंह थाना अध्यक्ष मलवा, उप निरीक्षक मुमताज खान, ओपन निरीक्षक राहुल कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, आरक्षी अतुल परिहार, आरक्षी आशीष पाल, आरक्षित सत्येंद्र राजावत मौजूद रहे।




