चित्रकूट

जनपद के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया गया बैंक चैकिंग एवं वाहन चैकिंग अभियान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चित्रकूट : अपर पुलिस महानिदेशन प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक/चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के बैंकों में चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सही प्रकार से कार्य कर रहा है या नही शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी । बैंक डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिये गये । बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया ।

इसी क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलायमान रखने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृतव मे समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस चैकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट, मुड़ी हुई प्लेट, विकृत नंबर वाली पल्सर/अपाचे मोटरसाइकिल व काले शीशे वाली गाड़ियों को विशेष रुप से चैक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button