गोंडा

जनपद में चलेगा वृक्षा रोपण का महाभियान -डी एम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण के महाभियान को जन सहभागिता से  बृहद स्तर पर पौधों का रोपण करने हेतु ससमय तैयारी पूरी कर ले। उन्होंने बताया कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसके लिए पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है।

जिसमें विभागवार पौध रोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें, तथा सुनियोजित ढंग से पौधरोपण कराना भी सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।इस अवसर पर डीएफओ वन विभाग आर.के त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीवीओ, तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना, डीएचओ, पीआरडी विभाग, सहकारिता अधिकारी, ईओ गोण्डा, डीडी कृषि, जिला पर्याटन अधिकारी वंदना पाण्डेय, आर.एम. परिवहन, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन आर.ई.एस, एक्सईएन विद्युत, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button